फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों से मिटेगी गरीबी

Tue, 22 Mar 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत विकास भवन में प्रदर्शनी देखते डीएम अजय दीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने कहा दृढ़ इच्छाशक्ति के द्वारा समूहों का गठन कर गरीबी से छुटकारा पाया जा सकता है। अधिक से अधिक महिलाएं संगठित होकर आजीविका प्राप्त कर सकती हैं और अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकती हैं।  गरीबी का नामोनिशान समूहों का गठन करके मिटाया जा सकता है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सोमवार को विकास भवन परिसर में एनआरएलएम के प्रेरणा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस कार्यक्रम का नाम प्रेरणा रखा है। जिलाधिकारी ने कहा प्रेरणा महिलाओं के अंदर से आएगी। स्वयं सहायता समूह एक ऐसी छतरी है। जिससे  समाज का उद्धार हो सकता है।  ग्रामीण आजीविका मिशन में अपार संभावनाएं हैं।

जिलाधिकारी ने कहा स्वयं सहायता समूह के बनाए कपड़े एवं अन्य उत्पाद बेमिसाल हैं।  इन उत्पादनों का उचित मूल्य दिलाने के लिए मार्केटिंग की व्यवस्था कराएंगे ताकि उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा यही उत्पाद दिल्ली एवं मेरठ तथा अन्य बड़े शहरों में ढाई गुणा रेट पर बिकते हैं। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देश दिए  स्वयं सहायता समूह के खाते शीघ्र खुलवाएं एवं बैंक लिंकेज कराना सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने कहा समूहों की बैठक नियमित रूप से करें और इसका लेखा-जोखा भी रखा जाए। जिन समूहों ने अच्छा कार्य किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने विकास भवन परिसर में स्वयं सहायता समूह द्वारा  लगाए अपने उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्त  की। इसमें सीडीओ जेपी रस्तोगी, सीएमओ रविंद्र मिश्र, जिला विकास अधिकारी हाकिम सिंह, एलडीएम यतींद्र गोयल, एजीएम नाबार्ड इंद्रजीत सिंह, पीडी एमएल पटेल, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें