- ऑनलाइन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आनलाइन फैंसी ड्रेस, पोस्टर मेकिंग, तिरंगे के साथ सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेती जी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा धारण कर देश-प्रेम की भावना को उजागर किया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर राष्ट्र सेवा और देश की प्रगति का आहवान किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने अपने घरों की छतों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा तिरंगे के साथ सेल्फी ली। प्रतियोगिता में विराट, नीशू, शौर्य, अदिति, उज्जवल, नक्श, पीहू, हार्दिक, आराध्य, श्रेया, सूर्यांश, आरुषी, शौर्य, प्रियांशु, पलक, प्राची, सक्षम, अंश, अंशिका, देव, प्रिंसी, आयूषी सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आनलाइन प्रतियोगिता में बबीता जैन, ज्योति मान, शिखा, ज्योति चौहान, स्वाति चौहान, सुमायला, सोनिया शर्मा, स्वाति, राखी चौहान, बबलेश कुमार, पंकज शर्मा, गौरव वशिष्ठ सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।