फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विभिन्न मांगों को लेकर डाक कर्मियों ने किसा हंगामा, हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-आश्वासन के बाद भी समस्याओं का निस्तारण न होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बड़ौत। विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के तत्वावधान में डाक कर्मियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी। चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

सहायक प्रांतीय सचिव बिजेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में मंगलवार को काफी संख्या में डाक सेवक प्रधान डाकघर बड़ौत में पहुंचे और हंगामा कर धरने पर बैठ गए। डाक कर्मियों ने डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवकों को एक अलग वर्गीकरण 8 घंटे कार्य देकर सिविल सेवकों की स्थिति की पुष्टि करना, कमलेश चंद्र समिति द्वारा अनुशंसित 12, 24 और 36 वर्ष की सेवा पूरी करने पर तीन समयबद्ध वित्तीय उन्नयन प्रदान करना, ग्रेच्युटी पर अधिकतम राशि 1.5 लाख की सीमा को हटाकर कमलेश चंद्र समिति की अनुशंसा के अनुसार अधिकतम राशि 5 लाख बहाल करना सहित वर्तमान में सबसे कम वेतन पाने वाले जीडीएस कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा देने की मांग की। साथ ही बताया कि पूर्व में हुई हड़ताल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने समस्याओं का हल कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। निर्णय लिया कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर मांगेराम, सुनील, राहुल, मुकुल, राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें