बागपत के बसौद गांव में कब्जा हटवाने के दौरान हंगामा कर रही महिला को समझाते तहसीलदार प्रसून कश्यप
- फोटो : BAGHPAT
तहसीलदार के नेतृत्व में सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार प्रसून कश्यप ने बुधवार को बासौद गांव में तालाब की भूमि से कब्जा हटवाया। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों और राजस्व विभाग की टीम के बीच नोकझोंक भी हुई।
प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को तहसीलदार प्रसून कश्यप के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम बासौद गांव पहुंची। टीम ने गांव के तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। इस दौरान ग्रामीणों ने टीम का विरोध किया। ग्रामीणों और राजस्व विभाग की टीम के बीच नोकझोंक भी हुई। टीम ने सख्ती दिखाते हुए सभी को शांत कर दिया। तहसीलदार प्रसून कश्यप ने बताया कि तालाब की भूमि को कब्जामुक्त करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि डीएम राजकमल यादव ने सरकारी चकरोड, तालाब, खेल के मैदान को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए है।