फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सिपाही ने धोखा देकर रचाई दूसरी शादी...आयोग कराएगा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने बुधवार को विकास भवन में आशा कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा महिलाओं की समस्याओं को सुना। कहा कि आशा कार्यकर्ता प्रसव के लिए महिलाओं को निजी अस्पतालों के बजाय सरकारी अस्पताल में लेकर आएं। वहीं एक युवती ने पीएसी के सिपाही पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया, जिसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

वहां आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि संस्थागत प्रसव बढ़ने चाहिए। सरकारी अस्पतालों में प्रसव के लिए अच्छी सुविधाएं हैं। निजी अस्पतालों के बजाय सरकारी अस्पतालों में प्रसव की सुविधा दिलाकर ग्रामीण महिलाओं की मदद करें। वहीं, महिला आयोग की सदस्य को एक महिला चिकित्सक ने घेरलू हिंसा की शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की। बरवाला की अनीता शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग से मानदेय नहीं मिलने की शिकायत की। बसौद की कौशर ने दहेज उत्पीड़न की शिकायत की। एक विधवा महिला ने शिकायत की कि देवर का साला उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। स्कूल में जाकर उसे अपना फोन नंबर देकर धमकी देता है कि मेरे से बात नहीं करोगी तो अच्छा नहीं होगा। महिला आयोग की सदस्य ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। वन स्टॉप सेंटर की दीपिका तथा शालू चौधरी भी मौजूद रही। वहीं, महिला आयोग की सदस्य ने कैड़वा में वृद्धाश्रम का भी दौरा किया।
n दूसरी शादी करने की शिकायत पर जांच के आदेश : थाना दोघट के एक गांव निवासी युवती ने शिकायत करते हुए बताया कि पीएसी के सिपाही पहले से शादीशुदा था। उसने पहली शादी को छुपाकर उनसे दूसरी शादी की। भेद खुलने पर मारपीट करने लगा। शिकायत पर पीएसी सिपाही निलंबित हुआ था। इसके बाद वह उसे ठीक से रखने का वादा कर साथ ले गया मगर कुछ दिन बाद मारपीट करने लगा। आरोप लगाया कि अब वह किसी तीसरी महिला के चक्कर में फंसा है। महिला ने कार्रवाई की मांग की है। महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें