सांसद ने किया निर्माणधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने शुक्रवार को नगर में नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत यमुना नदी के प्रदूषण को रोकने के लिए बनाए जा रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लाट (जल उपवार संयंत्र) का निरीक्षण किया। प्लांट से नगर के 14 प्रमुख नालों के पानी को साफ कर यमुना नदी में डाला जाएगा।
सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत यमुना नदी के प्रदूषण को रोकने के लिए नगर में 14 मिलियन लीटर क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। प्लांट से नगर के 14 प्रमुख नालों के गंदे पानी को साफ कर यमुना में डाला लाएगा। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को प्लांट का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। अप्रैल 2021 तक इसका निर्माण पूरा किया जाना है। प्लांट की लागत 77.36 करोड़ है। कार्यदायी संस्था जल निगम द्वारा प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, प्रदीप ठाकुर, वीरेंद्र राणा, आशीष त्यागी, डॉ विनय त्यागी मौजूद रहे।