फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर गिरा, लोगों को थोड़ी राहत मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को जिले का एक्यूआई 232, रविवार को 185 दर्ज किया गया
विज्ञापन

बागपत। जिले की हवा में रविवार को थोड़ा सुधार हुआ है। हवा का स्तर सुधरने से लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। शनिवार को जिले का एक्यूआई 232 था, जो रविवार को 185 हो गया है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से जिले का एक्यूआई 232 पर रुका हुआ था। प्रदूषण के गिरते हुए स्तर के कारण जहरीली हवा में लोगों को सांस लेन में दिक्कत व आंखों में जलन की शिकायत हो रही थी। प्रदूषण के कारण सीएचसी पर सांस व आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को हवा के स्तर में कुछ सुधार हुआ है। इससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि प्रदूषण के कारण सांस, आंखों में जलन व एलर्जी की परेशानी होने लगती है। हवा के स्तर में सुधार होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। इसके बावजूद भी मास्क व चश्मे का प्रयोग जरूरी है।
विज्ञापन

एक्यूआई की स्थिति
29 नवंबर 185
28 नवंबर 232
27 नवंबर 232
26 नवंबर 381
25 नवंबर 380
24 नवंबर 318
23 नवंबर 264
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें