बागपत। हवा दोबारा से बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स यानि एक्यूआई) 359 हो गया। प्रदूषण के कारण सांस, आंखों में जलन व गले में एलर्जी के रोगी काफी बढ़ गए है। चिकित्सकों ने उन्हें दवाई देने के साथ ही बचाव की सलाह दे रहे है।
कई दिन से वायु गुणवत्ता सूचकांक 325-360 के बीच चल रहा है। इसका एक कारण सड़कों पर निर्माण कार्य होने के साथ ही उठते धूल के गुबार भी माने जा रहे है। इस बढ़ते प्रदूषण के कारण सांस, आंख में जलन के साथ ही गले में एलर्जी के मरीज काफी बढ़ रहे है। ईएनटी सर्जन डा. सुनील कुमार ने बताया कि प्रदूषण के कारण गले में एलर्जी हो जाती है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलते हुए मास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। जिनको सांस की समस्या है, उनको ज्यादा बाहर घूमने से बचना चाहिए और मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। आंखों में जलन की परेशानी भी काफी हो रही है।
गर्म पानी का इस्तेमाल करें और एहतियात रखे
सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत के अनुसार इस तरह के मौसम में गर्म पानी का इस्तेमाल किया जाए तो बेहतर रहता है। घर से बाहर जाने पर मुंह पर मास्क व आंखों पर चश्मा लगाना चाहिए। आंखों को दिन में कई बार पानी से धोते रहना चाहिए, जिससे आंखों में परेशानी होने का खतरा कम रहता है।
इस तरह चल रहा एएक्यूआई
26 दिसंबर 359
25 दिसंबर 341
24 दिसंबर 325
23 दिसंबर 403
22 दिसंबर 344
21 दिसंबर 334