फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को बूथों पर मिली अव्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत / छपरौली। मतदान कार्मिक विकास खंड दफ्तर से पोलिंग बूथों पर पहुंचे तो वहां अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। कहीं बैठने को कुर्सी नहीं मिली तो कहीं खंडहर में पोलिंग बूथ मिला। इसके चलते मतदान कर्मियों को मुश्किलें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां रविवार को शाम के समय पहुंची तो वहां अव्यवस्थाएं देखकर हैरान रह गए। भगवानपुर नांगल के प्राथमिक विद्यालय में पोलिंग बूथ खंडहरनुमा भवन में बनाया गया। रोशनी की व्यवस्था भी पोलिंग पार्टी ने अपने सामने ही कराई। इसके अलावा एक ही कमरे में दो पोलिंग बूथ बने मिले। पोलिंग पार्टी के सदस्यों ने कहा अव्यवस्था होने के कारण सोमवार को पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान परेशानी होंगी। वहीं बुढेड़ा गांव में पोलिंग पार्टी पहुंची तो वहां बैठने के लिए कुर्सी भी नहीं थीं। इसके चलते मतदान कर्मियों को जमीन पर बैठकर ही काम करना पड़ा। इसके अलावा भी कई मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां को परेशानी उठानी पड़ी। इस संबंध में पोलिंग पार्टी के सदस्यों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोन मजिस्ट्रेट से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें