फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने मुंह खोला तो खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी : जयंत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चौधरी जयंत सिंह पर तंज कसते हुए चवन्नी से रुपया बनाने का बयान देने से शुरू हुई जुबानी जंग खत्म नहीं हो रही है। इसको लेकर दोनों तरफ से खूब बयानबाजी हो रही है। अब रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि अगर मैंने मुंह खोल दिया तो उनको उत्तर प्रदेश में खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

चौधरी जयंत सिंह सोमवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सीट वह तय नहीं करेंगे। हमें इतना पता है कि यूपी में 403 सीटें हैं और इन सभी पर एनडीए संयुक्त रूप से मिलकर लड़ेगा। जब हमारा सपा के साथ साझा था, उस समय की सारी बातें सार्वजनिक तौर पर नहीं बताई जातीं। यह मेरी गंभीरता है कि मैं वे बातें नहीं कह रहा।
मैं अपना मुंह खोल दूंगा और सारी बातें बता दूंगा तो उनको उत्तर प्रदेश में खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी। जिस हल्केपन से वह बात कह रहे हैं तो उनको बताना चाहते हैं कि चौधरी चरण सिंह का सम्मान विधानसभा की सीटों से तय नहीं होने वाला। रालोद को एक भी सीट नहीं मिले, तब भी उनका सम्मान हल्का नहीं होने वाला है। राजनीति में चवन्नी के नहीं, बल्कि किसान, रोजगार, युवा, विकास के मुद्दे होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें