-दिल्ली में जाकर सभी ने रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह को सौंपे चेक
फोटो 13ए व बी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद के सांसदों व विधायकों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए ढाई-ढाई लाख रुपये दिए हैं। सभी ने सोमवार को दिल्ली में जाकर रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह को चेक सौंपे। इसके साथ ही अन्य लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील की गई।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों और पंजाब समेत कई राज्यों में बाढ़ के कारण लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। खाने तक की समस्या हो गई है। इसको देखते हुए चौधरी जयंत सिंह ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सांसदों व विधायकों का एक-एक माह का वेतन देने की घोषणा की थी, इसलिए सोमवार को बागपत से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, बिजनौर से सांसद संजय चौहान और छपरौली से विधायक डॉ. अजय कुमार समेत अन्य सभी विधायक दिल्ली में पहुंचे। जहां सभी ने जयंत को ढाई-ढाई लाख रुपये का चेक सौंपा। विधायक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि एक महीने का वेतन काफी कम था, इसलिए एक माह के वेतन में सभी भत्ते जोड़ने से हुई राशि से ज्यादा देने का फैसला लिया गया। इसके बाद ढाई-ढाई लाख रुपये का चेक दिया गया है। जयंत ने उन सभी से कहा कि वे अन्य लोगों को भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील करें।