फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मिशन शक्ति का पिटता रहा ढोल, महिला प्रधानों के इस्तीफों ने खोल दी पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। नारी सशक्तीकरण के लिए प्रदेश सरकार एक तरफ तो मिशन शक्ति अभियान चला रही है और दूसरी तरफ पंचायतीराज विभाग के अधिकारी ही महिला जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कर रहे हैं। इस उपेक्षा से परेशान होकर सिंगौली तगा, सरफाबाद व फुलेरा गांव की महिला प्रधानों ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया। उन्होंने पांच माह से पंचायत सचिव पर एक भी दिन गांव में नहीं आने और अफसरों पर शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सिंगौली तगा गांव में उषा त्यागी, फुलेरा में संतोष देवी और सरफाबाद में कोमल गुर्जर प्रधान हैं। इन गांवों में पिछले पांच माह में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ। इस कारण गांवों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। गांव में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है तो खड़ंजे भी उखड़े पड़े हैं। तालाबों की सफाई तक नहीं हो रही है। अफसरों से शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
तीनों प्रधानों ने बताया कि पांच माह में एक दिन भी सचिवों ने उनसे संपर्क तक नहीं किया और न ही उन्हें यह पता कि गांव में किस सचिव की तैनाती है। अफसरों से शिकायत के बाद भी वह ठीक से जवाब नहीं देते हैं। तीनों गांवों की उपेक्षा की जा रही है। एक तरफ तो प्रदेश सरकार महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए बढ़ावा दे रही है और दूसरी तरफ पंचायतीराज विभाग के अफसर उनकी उपेक्षा कर रहे हैं। महिलाओं की समस्याओं पर ध्यान तक नहीं दे रहे हैं, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीनों गांव की प्रधानों ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। कहा कि इस तरह की उपेक्षा के बीच वह अपने पद पर नहीं रह सकती हैं और ऐसे में उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। साथ ही लापरवाह अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।


ये बोले अफसर
- सिंगौली तगा, सरफाबाद व फुलेरा गांव की प्रधान के इस्तीफा देने की जानकारी नहीं है। उनकी शिकायत मेरे पास नहीं आई है। मामले की जानकारी करने के बाद समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-अनिल कुमार सिंह, सीडीओ
- सिंगौली तगा, सरफाबाद व फुलेरा के सचिव अनिल मान को निलंबित कर दिया गया था। एक माह पहले तीनों गांव की जिम्मेदारी सचिव अंकित ढाका को दी गई थी। वह गांव में क्यों नहीं गया है, उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-रमेश चंद गुप्ता, डीपीआरओ
- सिंगौली तगा, सरफाबाद व फुलेरा के प्रधानों से फोन पर बात होती रहती है और उनसे कई बार मुलाकात भी हुई है। प्रधानों ने आरोप लगाते हुए क्यों इस्तीफा दिया है इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

-अंकित ढाका, पंचायत सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें