रमाला। जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक का बूढ़पुर में बृहस्पतिवार को होने वाला कार्यक्रम उनके लखनऊ जाने के कारण निरस्त हो गया, इसलिए गांव में पानी की टंकी का उद्घाटन नहीं हो सका जो जल्द कार्यक्रम तय करके कराए जाने की बात कही गई है।
बूढ़पुर गांव में लोगों को स्वच्छ पेयजल देने के लिए बृहस्पतिवार को जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक को पानी की टंकी का उद्घाटन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। उन्हें रमाला मिल के एसटीपी का निरीक्षण भी करना था। अचानक ही राज्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो गया।
उनके निजी सचिव भाईलाल ने बताया कि राज्यमंत्री को लखनऊ में होने वाली बैठक में शामिल होने के कारण कार्यक्रम को निरस्त किया गया है। जल्द ही कार्यक्रम जारी कर पानी की टंकी का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं लोगों सुरेंद्र सिंह, अनुज, अजय, विनीत, विकास ने राज्यमंत्री से जल्द टंकी का उद्घाटन करने की मांग की। संवाद