रमाला। बूढ़पुर रेलवे हॉल्ट के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कटने से सोनिया (44) की मौत हो गई। उसका शव मिलने पर पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बूढ़पुर गांव निवासी लोकेश ने बताया कि उउसकी पत्नी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी, जो बृहस्पतिवार की सुबह घर से घूमने के लिए निकल गई थी। इसके बाद दो-तीन घंटे बाद सोनिया की ट्रेन से कटने से मौत होने की जानकारी मिली। पुलिस का कहना है कि ट्रेन से कटने से महिला की मौत हुई है। इस प्रकरण में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।