फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वरुण लुहारी के घर लगा रालोद नेताओं का जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत की नवयुग कॉलोनी में हिस्ट्रीशीटर वरुण के घर पर रालोद नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। जहां रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व प्रत्याशी एडवोकेट जयवीर सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी व गौरव तोमर समेत काफी संख्या में नेता पहुंचे।
विज्ञापन

इनके अलावा सपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका, सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, सपा नेता शोकेंद्र पहलवान, पूर्व विधायक साहब सिंह, भाजपा के पूर्व चेयरमैन डॉ. अमित राणा, रालोद नेता अश्वनी तोमर, सुभाष पहलवान, भाकियू नेता राजेंद्र सिंह, जनता वैदिक कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह समेत अन्य नेता पहुंचे। सभी नेताओं ने हिस्ट्रीशीटर की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने और उनके पिता बाबूराम को रिहा करने की पैरवी की। वहां कई घंटे तक पुलिस के साथ परिजनों व नेताओं की खींचतान होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें