फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वरुण लुहारी का शव घर में रखकर तीन घंटे हंगामा, आठ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
बड़ौत में हिस्ट्रीशीटर वरूण लुहारी का शव पहुंचने के बाद हंगामा कर रहे लोगों को समझाते विधायक डॉ
विज्ञापन
बड़ौत। शहर की नवयुग कॉलोनी में बृहस्पतिवार की सुबह हिस्ट्रीशीटर वरुण निवासी लुहारी की हत्या का आरोप लगाकर परिजनों और लोगों ने हंगामा करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और वहां आए पुलिस अफसरों का घेराव भी किया।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे हंगामा होने के बाद हिस्ट्रीशीटर के ताऊ प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद दीपक उर्फ दीपू व राजेश और छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस के समझाने पर अंतिम संस्कार किया गया। मेरठ में पोस्टमार्टम होने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह करीब तीन बजे हिस्ट्रीशीटर वरुण का शव नवयुग कॉलोनी स्थित आवास पर लाया गया। इसके बाद वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। सुबह करीब नौ बजे वरुण की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास भी किया, जिनके साथ नोकझोंक भी हुई। दोपहर 12 बजे तक हंगामा जारी रहा और कई बार पुलिस अफसरों और रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार, भाकियू नेता राजेंद्र सिंह, रालोद नेता एडवोकेट जयवीर सिंह में वार्ता हुई। वार्ता के बाद पुलिस ने दीपक, राजेश और छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लोगों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने मांग रखी कि अब आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, जो वीडियो में गोली मारते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। तब भी पुलिस बल साथ रहा और श्मशान घाट तक अपनी मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

श्मशान घाट में भतीजे प्रवीण ने हिस्ट्रीशीटर वरुण की चिता को मुखाग्नि दी। घटना की जांच सिंघावली अहीर थाना प्रभारी मनोज कुमार चहल को सौंपी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें