फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी के हाथ में हथकड़ी थमाकर मस्ती में चल रहे पुलिसकर्मीं

विज्ञापन
खुद पकड़ो हथकड़ी :हथकड़ी लेकर गुजरता बंदी और साथ में सुरक्षाकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अपराधी के हाथ में हथकड़ी थमाकर मस्ती में चल रहे पुलिसकर्मीं
विज्ञापन

बागपत। जिले की पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही। रविवार को एक सिपाही अपराधी के हाथ में ही हथकड़ी थमाकर मस्ती में चलता दिखाई दिया। पुलिस को अपराधी के भागने की कोई चिंता नहीं थी जबकि आपराधिक मामलों में पूर्व विधायक रामवीर शौकीन सहित कई बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि संभल जिले में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दो बदमाश फरार हो गए थे। इसके बाद कुछ दिनों तक तो बागपत पुलिस ने भी सावधानी बरती, लेकिन कुछ दिन बाद ही सब भूला दिया। रविवार को कचहरी से जेल ले जाते समय एक पुलिसकर्मी विकास भवन के पास अपराधी के हाथ में ही हथकड़ी थमाकर मस्ती में चलता दिखाई दिया। यह हाल तब है जब यहां 50 हजार का इनामी रह चुका बदमाश जावेद रटोल, पूर्व विधायक रामबीर शौकीन सहित कई अन्य आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो चुके हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि सिपाही का पता लगाया जा रहा है। उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें