बागपत पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते पुलिस आईजी मेरठ प्रवीन कुमार।
- फोटो : BAGHPAT
सक्रिय रहें पुलिस, सोशल मीडिया की निगरानी करें: आईजी
- मेरठ जोन के आईजी ने जिले में अपराध नियंत्रण की समीक्षा की
बागपत। मेरठ जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि पुलिस सक्रिय रहें। लोगों से जुड़ें। छोटी-छोटी सूचनाओं को गंभीरता से लें और उनका फॉलोअप जरूर करें। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें। सोशल मीडिया की भी निरंतर निगरानी करनी होगी।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में आईजी ने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की। थानाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में गश्त पर निकलें। लोगों से बात करें, फीडबैक जरूर लें। छोटी-छोटी सूचनाओं को दरकिनार करने के बजाए गंभीरता से लेने का कार्य करें। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर निगाह रखनी जरूरी है। अगर गलत चीजों को वायरल किया जा रहा है, तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। महिलाओं के प्रति अपराधों में पुलिस को और अधिक संवेदनशीलता से कार्य करना चाहिए। फरियादी अगर थाने पहुंचे तो उसकी सुनवाई तुरंत की जानी चाहिए। अगर एक बार सुनवाई नहीं होगी तो वह अधिकारियों के चक्कर काटता रहेगा। यह जरूरी है कि सुनवाई की जाएं।
इस दौरान एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एएसपी अनिल कुमार सिसौदिया, सीओ सिटी ओमपाल सिंह सहित सभी सीओ और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।