बड़ौत। कंटेनमेंट जोन में पुलिस की सख्ती दिखाई दी। पुलिस की सख्ती के चलते जो बाजार खोलने का प्रयास कर रहे थे। उन दुकानों को बंद करा दिया। पुलिस की टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त करती रही।
शहर के कंटेनमेंट जोन में बाजार को खोलने के स्पष्ट रूप से रोक हैं, लेकिन इसके बाद भी कुछ दुकानदार दुकानों को खोलकर सामान की बिक्री कर रहे थे। शनिवार को इसकी सूचना कोतवाल अजय शर्मा को लगी तो वे पुलिस बल के साथ नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, गांधी रोड़, बावली रोड आदि जगहों पर पहुंचे और खुली दुकानों को बंद करा दिया। इतना ही नहीं पुलिस की गाड़ी को देखते ही दुकानों के शटर गिरना शुरू हो गए। कोतवाल अजय शर्मा ने घोषणा कराई कंटेनमेंट जोन में कोई दुकान एवं बाजार नहीं खुलेगा। यदि कोई खुला पाया जाएगा तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि गाइड लाइन के अनुसार जिन क्षेत्रों में बाजार खुल रहा है उन्हीं क्षेत्रों में बाजार खुलेगा।
5 सैंपल लिए
बड़ौत। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि शनिवार को सीएचसी पर अलग-अलग जगहों से आए पांच लोगों के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में संक्रमित केस मिले है, उनका सर्वे कार्य पूरा हो चुका है।