फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से व्यक्ति की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित नवाब अली के बेटे इंतजार ने बताया कि 14 सितंबर को बुग्गी हटाने के विवाद को लेकर पड़ोस के लोगों से मारपीट हो गई थी। जिसमें रमाला थाना की पुलिस ने पिता नवाब अली को हिरासत में लेकर मारपीट की। जिससे उनकी हालत खराब हो गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें चिकित्सकों ने हायर सेंटर भेज दिया है। परिजनों ने एसपी से शिकायत कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने एसपी से की शिकायत
बागपत। छपरौली क्षेत्र के बाबू हत्याकांड के गवाह पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें मृतक के पिता ने छपरौली पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। सादिकपुर सिनौली गांव के रहने वाले मांगेराम ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसके बेटे बाबू की कई साल पहले गांव के ही एक शराब माफिया ने हत्या कर दी थी। जिसमें आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ है। मुकदमे में उसका बेटा गवाह है। उसका बेटा गुरुवार सांय करीब पांच बजे घर से दुकान पर जा रहा था, तभी हत्यारोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मेरे बेटे का का पीछा किया और कई राउंड गोली चला दी। जिसमें उसका बेटा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष पर लगाया जान से मारने का आरोप
अमीनगर सराय। थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव की एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर अभद्र व्यवहार करने और हत्या करने के प्रयास करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें