फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिले में 16 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Sat, 27 Jul 2024 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में दो राजकीय इंटर काॅलेज, दो डिग्री काॅलेज, एक पॉलिटेक्निक के अलावा 11 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को केंद्र बनाया है। इन केंद्रों पर 6168 परीक्षार्थी परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन

शासन ने फरवरी में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर परीक्षा को रद्द कर दिया था। अब पुलिस भर्ती की परीक्षा के लिए नया कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम जारी होते ही परीक्षा की तैयारियां भी तेज हो गईं हैं। प्रशासन ने परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची शासन को भेज दी है और यहां करीब 16 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिला स्तर पर 16 परीक्षा केंद्र बनाकर सूचना भेजी गई। परीक्षा को लेकर जैसे भी दिशा-निर्देश मिलेंगे, उनके अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

- इन विद्यालयों का बनाया गया है केंद्र
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए राजकीय कन्या इंटर काॅलेज बागपत, श्री यमुना इंटर काॅलेज बागपत, सर्वहितकारी इंटर काॅलेज मीतली, डीएवी इंटर काॅलेज मीतली, गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज खेकड़ा, जैन इंटर काॅलेज खेकड़ा, एमएम इंटर काॅलेज खेकड़ा, जनता वैदिक इंटर काॅलेज बड़ौत, जनता वैदिक डिग्री काॅलेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर काॅलेज बड़ौत, दिगंबर जैन डिग्री काॅलेज बड़ौत, दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक बड़ौत, वीर स्मारक इंटर काॅलेज बड़ौत, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर काॅलेज बड़ौत, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज बावली को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें