फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा : 21 अगस्त की होगी प्रश्न पत्र पहुंचाने का मॉकड्रिल

Sun, 18 Aug 2024 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 21 अगस्त को केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाने का मॉकड्रिल होगा। केंद्रों पर परीक्षा से 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र पहुंचाए जाएंगे। जिले में एक पाली में 13 परीक्षा केंद्रों पर 4776 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सेक्टर, स्टेटिक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में पांच दिन तक चलने वाली परीक्षा के लिए 47760 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली है। जिले में बनाए गए सभी केंद्रों पर दो-दो बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के अलावा दो-दो परीक्षा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा सभी केंद्रों पर एक-एक सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा 451 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा प्रभारी और कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं। 21 अगस्त को प्रश्नपत्र पहुंचाने का मॉकड्रिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें