फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पलड़ा गांव में डकैती की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। पलड़ा गांव में बुधवार देर रात डकैती की सूचना मिलने पर पुलिस दौड़ पड़ी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को दो भाइयों के बीच झगड़ा होता मिला। इसमें पुलिस ने डकैती की झूठी सूना देने वाले को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पलड़ा गांव में इरशाद और उसके भाई नौशाद के बीच बुधवार रात विवाद हो गया। बुधवार देर रात इरशाद ने पुलिस को फोन कर घर में बदमाशों के डकैती डालने की सूचना दे दी। इसका पता चलते ही अधिकारी पुलिस बल के साथ पलड़ा गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने मकान की घेराबंदी की और अंदर जाकर देखा। यहां दोनों भाइयों के बीच झगड़ा होता मिला। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह का कहना है कि मामला दो भाइयों में मारपीट का निकला। डकैती की झूठी सूचना देने वाले का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें