फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चौराहे पर अपराधियों के पोस्टर, जनता बनेगी पहरेदार, पुलिस ने शुरू किया अभियान

Tue, 04 Nov 2025 04:36 PM IST
डिंपल सिरोही मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बड़ौत में पुलिस ने चोरी, लूट और चेन स्नेचिंग के आरोपी अपराधियों के पोस्टर शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए हैं। ‘जनता बने पहरेदार’ अभियान के तहत लोगों को संदिग्धों की पहचान और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
बड़ाैत में लगे अपराधियों के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत शहर के चौराहों पर अब सिर्फ ट्रैफिक लाइट ही नहीं, अपराधियों के पोस्टर भी दिख रहे हैं। पुलिस ने मोबाइल और चेन स्नेचिंग के मामलों पर रोक लगाने के लिए एक नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान का नाम जनता बने पहरेदार दिया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 4 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

Trending Videos

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों के दौरान चोरी, लूट और चेन स्नेचिंग में शामिल रहे 22 अपराधियों के पोस्टर अब शहर के प्रमुख चौराहों पर बोर्ड पर लगाई गई हैं।

मकसद साफ है कि अपराधियों को पहचानो, जागरूक रहो और अपराध को रोकने में पुलिस की मदद करो। पुलिस के इस अभियान की जिले में चर्चा भी शुरू हो गई। लोग कह रहे हैं कि पहले फिल्मों के पोस्टर लगते थे, अब अपराधियों के लगे हैं।

पुलिस का तरीका एकदम फिल्मी है मगर यह असरदार भी हो सकता है। इसके लिए एसपी सूरज कुमार राय ने इंस्पेक्टरों को निर्देशित भी किया है कि वे जगह-जगह मुख्य चौराहों पर अपराधियों के पोस्टर चस्पा करें, ताकि जनता सर्तक रहे।

कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अनमोल शर्मा टीम के साथ शहर के मुख्य चौराहों पर अपराधियों के फोटो व पोस्टर चस्पा कर चुके हैं। वह जनता को जागरूक भी कर रहे हैं कि इनकी पहचान करके सतर्क रहिए।
विज्ञापन

हर राहगीर बना चौकीदार
पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि संदिग्ध चेहरा दिखे या कोई गतिविधि असामान्य लगे तो तुरंत सूचना दें। यह कदम अपराध रोकथाम के साथ-साथ अपराधियों में मनोवैज्ञानिक रूप से डर पैदा करने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है।

अपराधियों के फोटो व पोस्टर चौराहों पर लगवाए गए हैं। उनके चेहरे लोगों तक पहुंचाने से उन्हें दोबारा अपराध करने से डर लगेगा। जनता जितनी सतर्क होगी, शहर उतना सुरक्षित रहेगा। -विजय कुमार, सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें