फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रटौल में जुलूस निकालने से पुलिस ने रोका, नोकझोंक व हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। रटौल में रविवार रात को बिना अनुमति के आई लव मोहम्मद के पोस्टर लेकर जुलूस निकालने वालों को पुलिस ने रोक दिया। इसपर वहां हंगामा हो गया और पुलिस के साथ नोकझोंक की गई। पुलिस ने रटौल के चार युवकों साजिद, यूनुस, शोएब और सैय्यद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

आई लव मोहम्मद मुहिम के समर्थन में लोग काफी जगह जुलूस निकल रहे हैं। इसके समर्थन में रटौल में रविवार की रात को कुछ लोग आई लव मोहम्मद के पोस्टर लेकर बिना अनुमति के गलियों में जुलूस निकाल रहे थे। इसका पता लगने पर पुलिस वहां आ गई और जुलूस निकाल रहे लोगों से अनुमति दिखाने के लिए कहा गया। वह अनुमति नहीं दिखा सके। पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद भी वह जुलूस निकालने लगे तो पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक हुई और वहां लोगों ने हंगामा कर दिया। इस तरह वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद पुलिस ने जुलूस का नेतृत्व कर रहे चार लोगों पर मुकदमा किया। एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार रटौल के चार युवकों साजिद, यूनुस, शोएब और सैय्यद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया। इनको मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें