फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 50 लाख रुपये की शराब पकड़ी 

Mon, 14 Nov 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में ट्रक से अवैध शराब की पेटियां उतारता युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली पुलिस और आबकारी की टीम ने संयुक्त रूप से शहर के मेरठ रोड पर चेकिंग के दौरान शराब से भरे ट्रक के साथ चालक को पकड़ लिया। अफसरों के अनुसार ट्रक से 1200 पेटी शराब बरामद हुई है। आरोपी हरियाणा से शराब लेकर मेरठ जा रहा था। 
विज्ञापन


आबकारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया रविवार को कोतवाली पुलिस के साथ बागपत-मेरठ मार्ग पर चीनी मिल के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बागपत की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। चेकिंग के लिए उसे रोका तो ट्रक में शराब भरी मिली। ट्रक से करीब 1200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। ट्रक के साथ पकड़ा युवक हरियाणा का है। आरोपी ट्रक चालक ने बताया  वह शराब को हरियाणा से लेकर मेरठ जा रहा है। शराब किसकी है, इस बारे में अभी उसने कोई जानकारी नहीं दी है।

आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पकड़ी गई शराब की बोतलों पर अरुणाचल प्रदेश की वेलिड लिखा है। जबकि शराब हरियाणा से आई है। इससे पता चलता है अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब हरियाणा में बनाई जा रही है। आशंका है कि यह शराब भी बिक्री के लिए अरुणाचल प्रदेश ही जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें