फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी दफ्तर पर सिपाही को सरेआम पीटा

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/बागपत / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 एसपी दफ्तर पर बने महिला सहायता प्रकोष्ठ में सुलह समझौते के लिए शुक्रवार को बुलाई गए दंपति के परिजनों में विवाद हो गया। मामले ने इतना तूल पकड़ा की युवती की मां ने युवती के जेठ एवं यूपी पुलिस के सिपाही की सरेआम पिटाई करनी शुरू कर दी। युवती की मां ने युवती के जेठ को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे वहां पर जमकर हंगामा हुआ। वहां पर तैनात पूरा स्टाफ यह नजारा अपनी आंखों से देखता रहा, किसी ने बीच बचाव करने की भी कोशिश नहीं की। बाद में एक महिला कांस्टेबल ने बीच बचाव कराया।
विज्ञापन


बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस अफसरों से शिकायत की थी कि उसकी शादी 13 मार्च 2015 को दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। उसके ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करते है। उसका जेठ यूपी पुलिस का सिपाही है और सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात है।

आरोप है कि जेठ उस पर गलत नजर रखता है। उसके साथ दुष्कर्म करता है। अफसरों ने मामले को महिला सहायता प्रकोष्ठ में भेज दिया था। महिला प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को दोनो परिवारों को सुलह समझौते के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

युवती की मां परिवार के सदस्यों के साथ पहुंची जबकि ससुराल पक्ष से युवती का पति और आरोपी जेठ आए । एसपी कार्यालय पर ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

युवती की अपनी दामाद से कहासुनी हो गई। दिल्ली पुलिस के सिपाही आरोपी जेठ ने बीच बचाव का प्रयास किया तो युवती की मां उससे ही उलझ गई और उसे जमकर पीटा। एसपी दफ्तर में हंगामा खड़ा हो गया। एसपी दफ्तर पर मौजूद पुलिस कर्मियों के  सामने ही आरोपी सिपाही की जमकर पिटाई हुई लेकिन महिला का गुस्सा देख कोई भी पुलिस वाला उसे बचाने को आगे नहीं आया।

बाद में एक प्रकोष्ठ में तैनात एक महिला सिपाही ने बीच बचाव कराया। इस दौरान पिटाई करने वाली महिला भी बेहोश हो गई। आरोपी सिपाही का कहना है कि उसने कभी दहेज की डिमांड नहीं की। युवती के परिजनों ने ही उनसे धोखे से शादी की है। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें