फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नए कानून की विवेचना में फेल हो रहे विवेचक, अब देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भारतीय न्याय संहिता यानी नए कानून के नियमों से मुकदमों की विवेचना कर रहे विवेचक फेल होते दिख रहे हैं, जिसको लेकर पुलिस अफसर अलर्ट हो गए हैं। विवेचना में मिली कमियों को दूर करने के लिए विवेचकों की परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें थानों में तैनात इंस्पेक्टर और दरोगा शामिल होंगे। इसके लिए एसपी ने सभी को नए कानून की धाराओं अन्य नियमों की तैयारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने के बाद से विवेचनाओं के तरीके भी बदल गए। इसके लिए पुलिस इंस्पेक्टरों और दरोगाओं को कई चरणों में प्रशिक्षण भी दिलाया गया। इसके बाद सभी को उनके क्षेत्र की विवेचनाएं सौंपी जा रही हैं। थानों में चल रही विवेचनाओं की रिपोर्ट अफसरों के पास भी भेजी जा रही है, जिनके आकलन में विवेचकों की कमियां उजागर हो रही है तो जानकारी का अभाव भी नजर आ रहा है। पिछले कई माह की विवेचनाओं का आकलन करने के बाद एसपी सूरज कुमार राय ने विवेचकों की परीक्षा कराने का निर्णय लिया।
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि नौ सितंबर को पुलिस लाइन में इंस्पेक्टरों और दरोगाओं की परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए प्रश्नपत्र भी तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें