फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुष्कर्म के प्रयास में पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बे की अनुसूचित जाति की महिला को जातिसूचक गालियां देने और दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने सिंघावली अहीर के पूर्व प्रधान सतबीर यादव, राहुल, अनिल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कस्बे की रहने वाली महिला ने एसपी को दी शिकायत में बागपत कि हाईवे किनारे उसकी दुकान 29 जुलाई को बेटे के साथ काम कर रही थी। सुबह के समय सिंघावली अहीर गांव के पूर्व प्रधान सतबीर यादव, राहुल यादव, अनिल शर्मा अपने साथियों के साथ वहां आए। आरोप लगाया कि उसके बेटे के साथ गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि पिस्टल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया।
शोर सुनकर वहां आए अन्य दुकानदारों ने उन्हें बचाया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस मामले में सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें