फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खींचा सुरक्षा का खाका, चप्पे चप्पे पर कड़ी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। ईद-उल-फितर को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। लॉकडाउन का पालन कराने और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। शहर, कस्बों में चप्पे चप्पे पर कड़ी नजर रहेगी। लोगों से घर में ही ईद की नवाज अदा करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

एक ओर जहां ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय में उल्लास का माहौल है, वहीं प्रशासन ने पर्व को सौहार्द के साथ मनवाने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। निर्धारित किए गए प्वाइंट पर पुलिस के साथ पीएसी तैनात रहेगी। मस्जिदों पर विशेष निगरानी रहेगी। लोग घरों में ही ईद मना सकेंगे। किसी को ईदगाहों और मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं मिलेगी।
एसडीएम दुर्गेश मिश्रा व सीओ आलोक सिंह ने लोगों से अपील की है कि ईद का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। घरों में रहें और सुरक्षित रहें। जो लोग मनमानी करेंगे, लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे और सामूहिक रूप से कोई आयोजन करेंगे तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। उधर, कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस समाज के धर्मगुरुओं व लोगों से भी बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें