फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन में फाल्ट, पूरी रात ठप रही क्षेत्र की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। विद्युत लाइन में फाल्ट होने से शुक्रवार की पूरी रात कस्बा और क्षेत्र की विद्युत सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

नगर की लाइन में फाल्ट आने से शुक्रवार की रात में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई, जो पूरी रात ठप रही। शनिवार की सुबह निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक कर सप्लाई शुरू की, मगर एक घंटे सप्लाई चलने के बाद लाइन में फिर फाल्ट हो गया। निगम के कर्मचारियों ने लाइन ठीक की, दोपहर बाद कस्बा व क्षेत्र में सप्लाई शुरू हो पाई। गर्मी अधिक होने के कारण कस्बा व क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी से जूझना पड़ा। कस्बे के मुकेश रुहेला, विजय मानव आदि नागरिकों ने निगम के अधिकारियों से कस्बा व क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की । लाइनमैन सतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात में लाइन में फाल्ट आने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित हो गई थी। अब फाल्ट ठीक हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें