फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के विरोध की योजना पर पुलिस ने फेरा पानी

विज्ञापन
थाना रमाला में हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़वाती पूर्व विधायक वीरपाल राठी की पुत्री। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
आधा दर्जन किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन

रालोद के पूर्व विधायक की पत्नी व बेटी की धरना देने की चेतावनी पर छोड़ा
बड़ौत/ रमाला। केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान का विरोध करने की तैयारी कर रहे आधा दर्जन किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आए। रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी के निर्देश पर उनकी पत्नी और बेटी थाने पहुंची और किसानों को न छोड़ने पर धरना देने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ कर किसानों को थाने से छोड़ दिया।
जय पार्वती ग्लोबल स्कूल में आयोजित किसान चौपाल में केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान मुख्य अतिथि के रूप आये थे। कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर रमाला बस स्टैंड पर काफी संख्या में किसान और युवा खड़े हुए थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि इन लोगों द्वारा बस स्टैंड पर केंद्रीय मंत्री का विरोध किया जाएगा और उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। इस पर सीओ आलोक सिंह, एसडीएम दुर्गेश मिश्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आधा दर्जन किसानों को हिरासत में लेकर कोतवाली भिजवा दिया। इसके बाद सीओ और एसडीएम ककड़ीपुर चेकपोस्ट पर भी जायजा लेने के लिए पहुंचे। रमाला बस स्टैंड पर पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

उधर, इसकी सूचना गोरखपुर गए रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी को दी गई। उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी लोकेश देवी और बेटी निकिता को रमाला थाने भेजा। उन्होंने कोतवाल को चेतावनी दी कि यदि हिरासत में लिए गए किसानों को नहीं छोड़ा तो वह यही धरने पर बैठ जाएंगे। इसके बाद कोतवाल ने हिरासत में लिए किसानों को छोड़ दिया।
सूचना मिली थी कि कुछ लोग केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के कार्यक्रम में विरोध कर बाधा उत्पन्न कर सकते है। इसको लेकर उक्त लोगों से बातचीत की गई और बाद में उन्हें समझाकर भेज दिया गया। - दुर्गेश मिश्र, एसडीएम बड़ौत।
रमाला बस स्टैंड पर कुछ लोग उपद्रव करने की फिराक में थे। जिनकों जांच करने के लिए रमाला थाने पर ले जाया गया था। जांच के बाद उन्होंने छोड़ दिया गया। - आलोक कुमार, सीओ बड़ौत।
विज्ञापन

पुलिस मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: राठी
बड़ौत। रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी का कहना था कि पुलिस ने किसानों को जबरन हिरासत में लिया है। किसान गन्ने की समस्याओं के संबंध में केंद्रीय मंत्री से मिलने के लिए पहुंचे थे। पुलिस की मनमानी बर्दास्त नहीं की जाएगी। बताया कि जिन किसानों को हिरासत में लिया गया था, उनमें बिजेंद्र, देवपाल आदि शामिल थे। इसके अलावा जो किसान केंद्रीय मंत्री से मिलने के लिए खड़े हुए थे, उनमें सोमपाल राणा, उपेन्द्र राणा, पुष्पेंद्र राणा, गुल्लू प्रधान, लोकेश राणा, गौरव राणा, राहुल राणा, धर्मवीर राणा, विवेक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें