फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कप्तान अभिषेक सिंह को वीरता पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विशेष सेवा और वीरता के लिए प्रदेश के जिन आठ अधिकारियों को वीरता पुलिस पदक से नवाजा जाएगा, इनमें एसपी अभिषेक सिंह भी शामिल हैं। सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर एसपी अभिषेक सिंह को वीरता पदक से नवाजा जाएगा। जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ चलाए अभियान समेत अन्य साहसिक कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को पुलिस लाइन में परेड होगी, इसमें एसपी अभिषेक सिंह को सम्मानित किया जाएगा। उधर, जिले में स्वॉट टीम प्रभारी संजीव कुमार को भी विशेष कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह को लखनऊ में राज्यपाल विशेष सेवाओं के लिए सम्मानित करेंगी। प्रदेश के जिन कारागार कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, इनमें जेल अधीक्षक का नाम शामिल है।
विज्ञापन

बीए की छात्रा से छेड़छाड़
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गांव में बीए की छात्र से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीड़ित के भाई को पीटा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें