फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: 48 लाख कीमत की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर में करता था सप्लाई

Sun, 10 Mar 2024 06:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Baghpat News : बागपत में पुलिस ने 48 लाख कीमत की अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली-एनसीआर में अफीम सप्लाई करता था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के रटौल में थाना पुलिस ने शनिवार रात एक तस्कर को चार किलो अफीम साथ गिरफ्तार किया। वह असाम से अफीम लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई किया करता है। पकड़ी गई अफीम की कीमत 48 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


चांदीनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीओ प्रिता सिंह ने बताया कि चांदीनगर थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह को शनिवार देर शाम मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि पांची खट्टा पहलादपुर मार्ग पर अपने नलकूप पर एक तस्कर अफीम को बेचने के लिए खरीदने वाले खरीददारों के इंतजार में बैठा है। थाना प्रभारी ने रात में ही पुलिस टीम के साथ नलकूप पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पकड़ा गया तस्कर ढिकौली निवासी प्रदीप ढाका पुत्र रतन सिंह है। उसके कब्जे से पुलिस ने चार किलो अफीम बरामद की है। पुलिस के अनुसार, अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 48 लाख रुपये की है।

यह भी पढ़ें: बसपा इन सीटों पर खेलेगी बड़ा दांव: दोनों प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, जल्द होगी घोषणा
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी तस्कर जनपद गाजियाबाद में चोरी और एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी असाम से अफीम लाकर दिल्ली, गाजियाबाद व एनसीआर में सप्लाई किया करता था। वह कई साल से दिल्ली-एनसीआर में अफीम की सप्लाई कर रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने जाटों को लुभाने के लिए खेला ये बड़ा दांव, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें