फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिहारीपुर गांव में पुलिस-पीएसी तैनात, 20 लोगों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिहारीपुर गांव में दुकानदार ऋषिपाल शर्मा की गोली मारकर की गई थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानी चुनाव की रंजिश में बिहारीपुर गांव में दुकानदार ऋषिपाल की हत्या के बाद दूसरे दिन भी गांव में तनाव का माहौल बना रहा। इसके चलते पुलिस-पीएसी तैनात रही और अफसरों ने भी बिहारीपुर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसमें पुलिस ने शक के दायरे में आए 20 लोगों से पूछताछ भी की।
बिहारीपुर गांव में दुकानदार ऋषिपाल शर्मा की शनिवार सुबह करीब पांच बजे कमर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें ऋषिपाल शर्मा के बेटे शुभम ने प्रधान देवप्रिय, दिनेश निवासी दत्तनगर, आजाद, प्रियवृत्त, थम्बू, ओमबीर और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। एसपी सूरज कुमार राय ने हत्या के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया। पुलिसकर्मियों ने बिहारीपुर गांव में लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

इसके अलावा शक के दायरे में आए लोगों को चिह्नित तीन बिंदुओं पर पूछताछ भी की। पूछताछ में पुलिस के हाथ कई अहम जानकारी लगी, लेकिन रविवार को खुलासा नहीं हो सका। उधर, हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर ऋषिपाल शर्मा के परिवार वाले कोतवाली भी पहुंचे।
विज्ञापन

वर्जन
- ऋषिपाल शर्मा की हत्या का खुलासा करने के लिए चार टीमों को लगाया गया है। जांच में कई अहम जानकारी हाथ लगी है, जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। - सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें