बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने रठौड़ा गांव में दुल्हैंडी के दिन अमित की हत्या करने के आरोपी अक्षय की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसमें कई हत्यारोपी जेल में बंद है।
रठौड़ा गांव निवासी कुलबीर ने 14 मार्च को छपरौली थाने में अपने भाई अमित की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को दुल्हैंडी पर्व के दिन अपने पिता और मां के साथ घर में था। तभी अक्षय, वंश और सागर वहां आए, जिन्होंने तमंचे से फायरिंग करते हुए मारपीट का बदला लेने की बात कहीं। इसके बाद उन पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान उसके भाई अमित की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
दुल्हैंडी के दिन रठौड़ा गावं में महिला हेड कांस्टेबल प्रिया की मां कमलेश और कांस्टेबल सोहनबीर के भाई मनीष की भी हत्या हुई थी। पुलिस ने तीनों हत्याओं में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जेल में बंद अक्षय निवासी रठौड़ा ने न्यायालय में जमानत याचिका दायर कराई, जिसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने खारिज कर दी।