खेकड़ा नगर पुलिस चौकी चौराहे पर सुरक्षा को लेकर तैनात पुलिस कर्मी
- फोटो : KAHKRA
नगर क्षेत्र की सभी चौकियों पर वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया
खेकड़ा।
अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन के बाद दूसरे दिन भी कोतवाली पुलिस ने दिन भर अलर्ट रहकर नगर क्षेत्र में भ्रमण किया। साथ ही पुलिस ने वाहनों की चेकिंग कर बगैर हेलमेट व मास्क वाले 25 बाइक सवारों के चालान काटे।
अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के बाद दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी पुलिस अलर्ट रही। खेकड़ा नगर क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही एसडीएम गुलशन कुमार, सीओ दिलीप सिंह और कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा दिन भर पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील करते रहे। इस दौरान उन्होंने माहौल बिगाड़ने के प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। दोपहर के समय पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र की सभी चौकियों पर वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने मार्गों से गुजरने वाले बगैर हेलमेट, मास्क वाले 25 बाइक सवारों के चालान काटे और बाइक सवारों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी।