फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को जमाती और आंदोलनजीवी कहकर सम्मान को पहुंचाई ठेस: नरेश टिकैत 

Thu, 11 Feb 2021 12:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

- भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, प्रधानमंत्री अपने पद की गरिमा के अनुरूप शब्दों का प्रयोग करें 
- कृषि कानून वापस होने तक जारी रहेगा किसानों का आंदोलन
विज्ञापन
चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने पद की गरिमा के अनुरूप शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। किसानों को जमाती और आंदोलनजीवी बताकर उन्होंने अपमान किया है। किसान सरकार की भाषा को समझ रहे हैं। कानून वापसी के बिना किसान किसी भी कीमत पर घर नहीं लौटेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को दोघट में राजेंद्र चौधरी के आवास पर किसानों की पंचायत हुई। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री सबका होता है, लेकिन देश के किसानों का अपमान किया गया। प्रधानमंत्री के शब्दों से ही साफ पता चल रहा है कि यह सरकार किसानों के हित में नहीं है।

यह भी पढ़ें: खरबपति मित्रों के लिए धड़कता है प्रधानमंत्री का दिल, किसानों का कर रहे अपमान : प्रियंका गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के मन की बात और आय दोगुनी करने जैसे सभी बातों को अब देश की जनता समझ चुकी है। किसान के पास शांति का हथियार है और वह सदा ही शांति चाहता है। लेकिन सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है।

सरकार की तरफ से बार बार बयान जारी किया जाता है कि वह किसानों से बात करने को तैयार है, लेकिन बात नहीं करते है। किसान बात करने के लिए ही तो धरने पर बैठे है। सरकार साफ समझ लें किसान भी धरने से तभी लौटेंगे जब कृषि कानून वापिस, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापिस कराए जाएंगे। इससे पहले किसान घर वापस नहीं होंगे।

पंचायत की अध्यक्षता देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह और संचालन राजकुमार ने किया। ओमप्रकाश पंवार, बॉबी तोमर, ऋषिपाल, बिजेंद्र, सुदेशपाल, नरेंद्र राठी, शहीद, जहीर हसन, धर्मेंद्र राठी, अरविंद राठी, सुरेश, रामनिवास, मनोज पंवार, पवन राठी, सहेंद्र, सुरेंद्र सिंह पूर्व प्रधान, अशोक  मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें