बड़ौत (बागपत)। नगर के कॉलेजों में चल रहे रासेयो शिविर मेें बृहस्पतिवार को स्वयं सेवकों ने समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
दयानंद बाल विद्या मंदिर में चल रहे जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत की राष्ट्रीय सेवा योजना की चतुर्थ इकाई के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन स्वयं सेवकों ने श्रमदान कर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर नगर के मुख्य मार्गों से जन जागरूकता रैली निकाली। द्वितीय सत्र में नशाखोरी एक अभिशाप विषय पर स्वयंसेवकों ने एक लघु नाटक के माध्यम से नशे को घर परिवार एवं समाज के लिए घातक बताया ।
डॉ ओमवीर सिंह, विनोद भारद्वाज ने संस्कारवान बनने के लिए वेदों की ओर लौटने की आवश्यकता बतायी। डॉ. महेंद्र राठी ने औषधीय पौधों का महत्व बताया। डॉ. नीलम सिंह ने कौशल विकास योजना में अचार, पापड़ आदि बनाने की विधि बताई। कार्यक्रम अधिकारी गीता रानी, राज कुमार, अमित पांडे, विधि, पारुल, मोहिनी नर्गिंस, प्राची, ईशु, प्रिया, आकांक्षा, अंकित, नेहा तोमर, सोनिया और सुनील का योगदान रहा।
उधर, दिगंबर जैन कॉलेज की रासेयो शिविर के चल रहे सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रूचिका जैन के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने आजादनगर कॉलोनी की मलिन बस्ती में जाकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। इसमें रसिका, मुस्कान, रेसू, दीपिका, ज्योति, मोनिका का योगदान रहा।
सेव का जैम बनाने की विधि बताई
बड़ौत। जेवी कॉलेज में चल रहे ग्यारह दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रथम सत्र में कुंवरपाल सिंह तोमर ने सेव का जैम बनाने की विधि बताई। इसमें कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अलका रानी, डॉ. रश्मि निगम, डॉ. एसएस राठी, एके शर्मा, डॉ. सौरभ, डॉ. शीतल, नितिन कुमार आदि रहे।