फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के महावीर हॉल में मंगलवार को स्वदेशी जागरण मंच बागपत के तत्वावधान में शहीद दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल, प्रांत संयोजक अनिल लुहारी, प्रांत संगठन मंत्री मनु तिवारी, जिलाध्यक्ष संदीप बड़ौली, जिला प्रचार प्रमुख अरविंद भोला, जिला सहसंयोजक नितिन गोस्वामी, शूटर दादी चंद्रो व दादी प्रकाशो, चेयरमैन अमित राणा, प्रोफेसर डॉ. महेश कुमार मुछाल, हरेन्द्र मलिक, विकास माजरा ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को श्रद्धांजलि दी। कश्मीरी लाल ने कहा कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने के साथ-साथ उन्हें स्वदेशी का महत्व भी समझाए। स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं में फर्क समझाए। कार्यक्रम में भारत माता की जय, वंदेमातरम् के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर अंकित लपराना, दीपेश तोमर, अमित दीक्षित, मनोज जौहड़ी, वरुण सिसौदिया, निर्दोष, वरुण बावली, हैप्पी शर्मा, पवन शर्मा, प्रभात कुमार, राधेश्याम, अजय नरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें