सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं ने यातायात जागरूकता रैली निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/अग्रवाल मंडी टटीरी/बिनौली/खेकड़ा। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने यातायात जागरूकता रैली निकाली। बागपत नगर में वंदना चौक पर मानव श्रंखला बनाकर छात्र-छात्राओं यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ ली।
रैली का शुभारंभ एसडीएम पूजा चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अंतरिक्ष कुमार और एआरटीओ सुभाष राजपूत ने छात्रों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, तेज गति से वाहन व चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और अन्य लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा, रामनिवास, डॉ प्रीति शर्मा, जसविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
बड़ौत में जनता वैदिक इंटर कॉलेज से एसडीएम सुभाष सिंह और शिक्षिका डॉ. रेखा सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज, माउंट लिट्रा स्कूल, वनस्थली पब्लिक स्कूल, दिगंबर जैन इंटर कालेज, जनता वैदिक इंटर कॉलेज, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तहसील में रैली का समापन हुआ, जहां पर छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। रैली में सोनिया, पारुल, मोनिका, संगीता, सुषमा, देविका, मनोज, संजय, विनीत, राजकुमार आदि शामिल रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी के सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली में भी छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य नवाब सिंह, पवन कुमार, देवेंद्र कुमार, संजीव कुमार, श्यामवीर, अनुज कुमार, बालेश्वर मौजूद रहे।
बिनौली में राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर पुट्ठी के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली और ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. रेखा सिंह ने वाहन चालकों को सड़क पर चलने के लिए नियमों का पालन करने शपथ दिलाई।
खेकड़ा में महामना मालवीय इंटर कालेज से रैली को राजकीय हाई स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रधानाचार्य जितेंद्र धामा, उमेश कुमार, डॉ. प्रशांत जैन, मीनाक्षी शर्मा, कृष्णा देवी, माधुरी यादव आदि मौजूद रहे।