फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को दिलाई मतदान करने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर जिला स्तरीय युवा सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षण रवींद्र सिंह, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान के निदेशक शशि यादव एवं मनोज कुमार ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

युवाओं ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को विधानसभा चुनाव में किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना वोट देने का आह्वान कर मतदान करने शपथ दिलाई। जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता की विजेता सुषमा एवं इनाम उल हक ने युवाओं को अपनी संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रश्नोत्तरी का आयोजन कर विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लेखा सहायक आंचल, सोनू धनकड़, नितीश भारद्वाज, युवा मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार, राहुल शर्मा, सुनील कुमार, आजाद तोमर, अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें