खेकड़ा (बागपत)। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ एवं ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में चल रही ऑनलाइन ताइक्वांडो स्टेट चैंपियनशिप में बागपत के 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दूसरे दिन खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित एक दर्जन से अधिक पदक प्राप्त किए।
ताइक्वांडो संघ बागपत सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि ताइक्वांडो की तकनीकी विधा पुमसे सीनियर बालिका ब्लैक बेल्ट वर्ग में अक्षिता तोमर ने स्वर्ण, जूनियर ब्लैक बेल्ट बालिका वर्ग में साइमा खोखर ने स्वर्ण, सब जूनियर बालिका ब्लैक बेल्ट वर्ग में वंशिका शर्मा ने स्वर्ण पदक, सब जूनियर बालक वर्ग में कृष्णा यादव, पंकज यादव ने स्वर्ण पदक, कैडेट ब्लैक बेल्ट बालक वर्ग में ललित कुमार ने स्वर्ण पदक, सब जूनियर बालिका कलर बेल्ट वर्ग में विनती शर्मा ने सिल्वर, सब जूनियर कलर बेल्ट बालक वर्ग में हिमांशु कुमार ने सिल्वर, पीवी कलर बेल्ट बालक वर्ग में अभिमन्यु शर्मा ने कांस्य पदक, जूनियर कलर बेल्ट बालिका वर्ग में निशी तोमर, किड्स बालक वर्ग में बादल शर्मा ने कांस्य पदक, जूनियर कलर बेल्ट बालक वर्ग में अंकित यादव ने सिल्वर पदक जीता।
सब जूनियर ब्लैक बेल्ट बालिका वर्ग में प्रकृति यादव ने कांस्य पदक, सब जूनियर बालक ब्लैक बेल्ट वर्ग में युगांत यादव ने सिल्वर, सब जूनियर कलर बेल्ट बालक वर्ग में मयंक ने सिल्वर पदक जीते। दूसरे दिन के खेल में खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, पांच सिल्वर और तीन कांस्य पदक सहित तेरह पदक पर कब्जा किया। खिलाड़ियों के एक दर्जन से अधिक पदक जीतने पर संघ पदाधिकारियों एवं साथी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी ने सभी खिलाड़ियों को विजेताओं से प्रेरणा लेने की सीख दी। इस दौरान धर्मेंद्र शर्मा, सोनू यादव, अभिनव धामा, यश यादव, सायमा खोखर, अक्षिता तोमर आदि मौजूद रहे।