फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल के चार खिलाड़ियों ने पदक जीते
विज्ञापन

फोटो - 8
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल के चार खिलाड़ियों ने पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर चारों छात्रों को कॉलेज की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल के प्रधानाचार्य भरत सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट कालेज सिल्वरनगर धनौरा में पांच से सात अक्तूबर तक जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें अंडर 17 आयु वर्ग सौ मीटर दौड़ में कालेज के समीर ने प्रथम स्थान, अनमोल ने 1500 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा अंडर 14 आयु वर्ग में प्रवेज ने चार सौ मीटर में दूसरे और अनस ने दो सौ मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। सोमवार को कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित कर चारों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेल शिक्षक गिरिश चन्द्र मौर्य, अजय पंवार, सतपाल सिंह सहित विद्यालय का स्टॉफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें