फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी स्टेट ओपन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
तितरोदा में आयोजित ओपन स्टेट चेम्पियनशिप में कबड्डी में दम दिखाते खिलाड़ी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
तितरौदा गांव में हुई यूपी स्टेट ओपन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

दौड़ में विवेक नंगला रवा और अनुज तवेलागढ़ी ने बाजी मारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। तितरौदा पुलिस चौकी के पास स्थित मैदान में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश ओपन स्टेट दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न जनपदों से आये खिलाड़ियों विभिन्न स्पर्धाओं में खूब दम दिखाया। अंडर-12 वर्ग में बागपत के नंगला रवा के विवेक और सीनियर वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में अनुज तवेलागढ़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष बड़ौत अमित राणा ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद अंडर-12 वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में बागपत के नंगला रवा निवासी विवेक ने प्रथम, अंडर-14 वर्ग 100 मीटर की दौड़ में शिवम नंगला रवा, अंडर-18 वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में गुरी गंगोह सहारनपुर प्रथम, अंडर-14 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सचिन नंगला रवा प्रथम, 16 वर्ष की तीन किलोमीटर की दौड़ में नितिन तुगाना प्रथम और पांच किलोमीटर दौड़ में शुभम प्रथम, अभिषेक शर्मा द्वितीय रहे।
विज्ञापन

अंडर-12 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में उमेश अलीगढ़ प्रथम, 17 वर्ष की 400 मीटर दौड़ में अनुज कनवाड़ा प्रथम, सीनियर तीन किलोमीटर दौड़ में पराग कुमार गैडबरा प्रथम, रोहित तोमर बावली द्वितीय, 10 किलोमीटर दौड़ में अनुज तवेला गढ़ी प्रथम, सुमित कुमार नंगला रवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग की लंबी कूद में सोनू तोमर बड़ौत प्रथम, ऊंची कूद में जितेंद्र तोमर बड़ौत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर कबड्डी कबड्डी स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में शामली की टीम ने सागरपुर को 31-24 से हराया। शामली के खिलाड़ी गोविंद को बेस्ट रेडर चुना गया।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने ट्राफी, मेडल पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। कोच मंजूर ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का गोवा में जून माह में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। सचिन रावत, सूरज कश्यप, अंकुश कश्यप, वसीम खान, सुमित कश्यप, अंकुर, आशीष शर्मा रेफरी रहे। इस दौरान नंगला रवा ग्राम प्रधान सुमन देवी, तितरौदा प्रधान के पति मनोज कुमार, दीपक ठाकुर, सचिन कश्यप, निखिल कटारिया, बबलू कश्यप, रोहित तंवर, मुकेश प्रधान, अश्वनी, अभिनव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें