बड़ौत। लॉॅर्ड महावीरा एकेडमी में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालक-बालिका क्रिकेट मैच कराए गए। इसमें अपनी-अपनी टीमों को जिताने के लिए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंत में मेधावियों को सम्मानित किया गया।
तीसरे दिन प्रतियोगिता का उदघाटन स्कूल की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों दिनेश जैन, राजकुमार जैन, सुनील जैन व प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच गांधी हाउस व पटेल हाउस के बीच हुआ। इसमें संघषपूर्ण मुकाबले में टैगोर हाउस 31-30 यानी एक रन से विजयी रही। दूसरा मैच पटेल हाउस व नेहरू हाउस के बीच हुआ। संघर्षपूर्ण मुकाबले में पटेल हाउस 41-40 के अंकों से विजयी रही। तीसरा मैच नेहरू हाउस व गांधी हाउस के बीच खेला गया, जिसमें नेहरू हाउस 42-35 के अंकों से विजयी रही। चौथा मैच पटेल हाउस व टैगोर हाउस के बीच हुआ, जिसमें पटेल हाउस 42-41 से विजयी रही। बालिका वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में पटेल हाउस व नेहरू हाउस के बीच मैच हुआ। इसमें नेहरू हाउस विजयी रही। दूसरा मैच गांधी हाउस व टैगोर हाउस के बीच हुआ, जिसमें गांधी हाउस 35-30 के अंकों से विजयी रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पीटीआई संजय तोमर, राहुल, तोमर, अक्षय तिवारी, रेनू जैन, नीलम जैन, रंजना शर्मा, अजेन्द्र जावला, मुनेश शर्मा, शिखा जैन आदि का योगदान रहा।