फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में दो दिवसीय कबड्डी लीग का शुभारंभ
विज्ञापन

बड़ौत। डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में मानव अधिकार सुरक्षा संगठन भारत के तत्वावधान में शुक्रवार को दो दिवसीय डिवाइन कबड्डी लीग का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन विभिन्न कक्षाओं के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
कबड्डी लीग का उद्घाटन मानव अधिकार सुरक्षा संगठन भारत के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि खेल में शानदार कॅरियर बनाया जा सकता है। देश में कबड्डी का क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसके बाद पहला मुकाबला कक्षा आठ की टीम ए और टीम बी के बीच हुआ। इसमें टीम ए विजेता रही। दूसरा मुकाबला कक्षा नौ की टीम ए और टीम बी के बीच हुआ। इसमें टीम ए विजेता रही। तीसरे मैच में कक्षा नौ और कक्षा आठ की छात्राओं के बीच हुआ। कक्षा आठ ने जीत हासिल की। चौथा मैच कक्षा आठ और कक्षा सात के बीच हुआ। कक्षा सात के छात्र विजेता रहे। अंतिम मुकाबला कक्षा नौ कक्षा नौ के बीच हुआ। कक्षा दस ने 30 अंक से विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य के के त्यागी, प्रबंधक दिनेश शर्मा, विनय पंवार, सीमा, अनुज जैन, अनिल शर्मा, ओंकार दत्त शर्मा, सन्तोष शर्मा, अर्चना शर्मा, नीलम तोमर, आशुतोष, उमा तोमर, बीना पालीवाल, प्रदीप त्यागी, अमित जांगिड, संदीप दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें