फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चार दिन के लिए बंद रहेंगे बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार और रविवार अवकाश रहेगा, 15-16 को बैंक कर्मियों की हड़ताल
विज्ञापन

शुक्रवार को सभी बैंकों में उमड़ी रही लोगों की भीड़
बड़ौत। बैंक ग्राहकों के लिए आने वाले चार दिन परेशानी भरे रहेंगे। शनिवार और रविवार अवकाश रहेगा। सोमवार और मंगलवार को बैंक कर्मचारियों की निजीकरण के विरोध में हड़ताल के चलते लेनदेन का कार्य नहीं होगा। इसी के चलते शुक्रवार को बैंकों में लोगों की भीड़ लगी रही। उन्होंने अपने लेनदेन के कार्य निपटाए। सिंडिकेट बैंक के सहायक मैनेजर सचिन पंवार ने बताया कि बैंकों के अवकाश के साथ ही दो दिन के लिए कर्मियों की हड़ताल भी है, जिसके चलते बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
इन दिनों में रहेगा बैंकों में अवकाश
27 मार्च को चौथे शनिवार, 28 मार्च को रविवार के बाद 29 व 30 मार्च को होली के अवकाश रहेंगे। 31 मार्च को वार्षिक लेखाबंदी के चलते बैंकों में काम काज नहीं होगा। अगले 19 दिनों में नौ दिन के लिए बैंकों के बंद रहने से कारोबारी गतिविधियों पर काफी असर पड़ेगा।
विज्ञापन

एटीएम पर बढ़ेगा दबाव
बैंकों के बंद रहने से एटीएम पर भी काफी दबाव बढ़ जाएगा। ऐसी स्थिति में एटीएम में धन संकट हो सकता है, जिससे ग्राहकों के समाने धन निकासी की समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण राष्ट्रीयकृत बैंकों में लेनदेन नहीं किया जाएगा। हालांकि निजी बैंक हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। - प्रदीप थोराट, एलडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें