फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से स्वर्ण पदक लेकर लौटे खिलाड़ी को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। आचार्य खेड़ा गांव में सोमवार को आयोजित समारोह में गाजियाबाद में हुई मार्शल आर्ट चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग के 50 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस समारोह का शुभारंभ प्रधान संजीव कुमार और नानक खान दरोगा ने किया। उन्होंने बताया गाजियाबाद में रविवार को मार्शल आर्ट चैंपियनशिप हुई। इसमें बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, लोनी, दिल्ली, सोनीपत, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, अमरोहा, रामपुर आदि स्थानों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें गांव आर्य खेड़ा के खिलाड़ी शोएब पुत्र शहराज ने जूनियर वर्ग के 50 किग्रा भार वर्ग स्वर्ण पदक जीता। इसमें अभिराज तोमर, नूर हसन, बाबू खान, दीन मोहम्मद, इमरान, फिरोज आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें