फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक दाना से भरा ट्रक चोरी, 25 लाख रूपयों का था सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक दाना से भरा ट्रक चोरी, 25 लाख रुपये का था सामान
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। दिल्ली रोड पर स्थित आस्था अस्पताल के पास से प्लास्टिक दाना से भरा ट्रक चोरी होने की सूचना ट्रक मालिक ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस शक के आधार पर ट्रक मालिक और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गुजरात के बड़ोदरा से यूपी 17 टी 3882 ट्रक 27 नवंबर को करीब 25 लाख रुपये का प्लास्टिक दाना लेकर हरिद्वार के लिए चला । उसका मालिक बड़ौत का रहने वाला शिवकुमार है। ट्रक चालक अजय कुमार और दीपक कुमार ने 30 नवंबर को ट्रक आस्था अस्पताल के पास लाकर खड़ा किया। चालक अपने घर चला गया और ट्रक अकेला खड़ा था। जब सुबह वे पहुंचे तो ट्रक गायब था। ट्रक मालिक शिवकुमार ने कहा वे पहले ट्रक की तलाश कर रहे हैं, लेकिन वह न मिलने पर उन्होंने कोतवाली को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शक जताकर ट्रक मालिक शिवकुमार व चालक अजय कुमार को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। इस ट्रक में 25 लाख रुपये का प्लास्टिक दाना भरा हुआ । प्लास्टिक दाने का मालिक हरिद्वार का रहने वाला है। इसकी सूचना पुलिस ने उन्हें दे दी। अभी तक वह यहां नहीं पहुंचा है। माल मालिक भी ट्रक मालिक व उसके चालक पर ही सामान गायब करने का आरोप लगा रहा है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें